मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना हुआ। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला, जो टीम के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 75 रन पर ढेर हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 23 और देवदत्त पड़िक्कल ने 34 रनों की पारी खेली। दिल्ली की ओर से काइल जैमीसन को एक सफलता मिली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह शानदार विजय आईपीएल इतिहास की शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में शेष गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स को वानखेड़े में 87 गेंद शेष रहते हरा दिया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



