शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की

0
93
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद – एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, प्रकाशन और वितरण कार्यों की समीक्षा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में पुस्तकों की उपलब्धता और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को किताबों की समय से पहुंच सुनिश्चित कराने के लिये राज्य प्रशासन तथा वितरण एजेंसियों के साथ समन्वय का भी जायज़ा लिया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने, छपाई क्षमता बढ़ाने और व्यापक पंहुच सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने, पुस्तकों की भौतिक प्रति पंहुचने तक ई-पाठशाला के माध्यम से डिजिटल पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता का भी उल्लेख किया ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here