सिक्किम : पीएम मोदी ने गंगटोक में 4,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

0
91
सिक्किम : पीएम मोदी ने गंगटोक में 4,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने सिक्किम में सम्‍पर्क और बुनियादी ढांचे में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में राज्य के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सिक्किम को पूर्व का स्वर्ग बताया। प्रधानमंत्री ने राज्य की अपार पर्यटन क्षमता का जिक्र किया। उन्‍होंने केंद्र सरकार की इन अवसरों को पूरी तरह विकसित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती में सिक्किम की सफलता पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है। पीएम मोदी ने सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत पहल के तहत गरीबों और 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। सिक्किम के युवाओं की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने फुटबॉल, मुक्केबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों में बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल युवाओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने के अवसर प्रदान कर रही हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों को सिक्किम घूमने के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी का आग्रह किया और ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल की भावना को बल दिया। उन्होंने सिक्किम के लोगों की असाधारण स्वच्छता की भी सराहना की। पूर्वोत्तर को राष्ट्र की “अष्टलक्ष्मी” बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चल रही और आने वाली परियोजनाएं इस क्षेत्र के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर में छह क्रिकेट अकादमियों के साथ-साथ 4 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 1500 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत “एकता के 1000 कदम” नामक एक जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुति ने देश की समृद्ध कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने इस प्रस्तुति को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सच्चा प्रतिबिंब बताया। कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले, सिक्किम के मंत्री और सांसद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में विकास पहलों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और विकसित भारत की परिकल्पना में सिक्किम के योगदान की प्रतिबद्धता को दोहराया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने स्थानीय युवाओं के साथ फुटबॉल खेला और गंगटोक के रिज पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here