मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वे हरदोई जाएंगे और गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड-शो में शामिल होंगे और आम जनता से सीधे संवाद करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में महिलाओं की भूमिका की आवश्कता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध करके महिलाओं के साथ धोखा किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



