मप्र : जबलपुर के बरगी बांध पर एक भयंकर दुर्घटना में पर्यटक क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत की खबर

0
88
मप्र : जबलपुर के बरगी बांध पर एक भयंकर दुर्घटना में पर्यटक क्रूज पलटने से 4 लोगों की मौत की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में गुरुवार शाम जबलपुर के बरगी बांध पर एक भयंकर दुर्घटना में पर्यटकों को ले जा रहे एक क्रूज के तेज तूफान और ऊंची लहरों की चपेट में आने से क्रूज नौका खमारिया द्वीप के पास पलट गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्रूज में लगभग 30 पर्यटक सवार थे। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्‍य आपदा मोचन बल, पुलिस और होम गार्ड की टीमें घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रही हैं। जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here