मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में जनगणना – 2027 के पहले चरण के अंतर्गत घरों की सूची बनाने का कार्य इस महीने की 22 तारीख से शुरू होगा। 7 मई से स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। उत्तर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने लखनऊ में बताया कि नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर स्व-गणना सुविधा के माध्यम से इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके बाद उन्हें एक विशिष्ट कोड प्राप्त होगा, जिसे घर पर आने वाले जनगणना अधिकारी के साथ साझा करना होगा। उत्तर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने कहा कि राज्य में जनगणना अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



