सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली और सामान्‍य चेतावनी प्रोटोकॉल जैसी तकनीकों से आपदा प्रबंधन में मजबूती मिलेगी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

0
94
सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली और सामान्‍य चेतावनी प्रोटोकॉल जैसी तकनीकों से आपदा प्रबंधन में मजबूती मिलेगी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली और सामान्‍य चेतावनी प्रोटोकॉल जैसी तकनीकों को अपनाने से आपदा से निपटने की तैयारी में काफी मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कल सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि इससे शासन व्यवस्था में सुधार होगा और प्रत्येक नागरिक तक समय पर और प्रभावी ढंग से सूचना पहुंच सुनिश्चित होगी। इस प्रणाली से आपात स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में चेतावनी दी जाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली का शुभारंभ किया था। इसे दूरसंचार विभाग के अंतर्गत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स -सी-डॉट ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और गृह मंत्रालय के सहयोग से स्वदेश में ही विकसित किया है। प्रणाली का कल पूरे देश में सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया। इस दौरान देश भर के मोबाइल फोन पर आपातकालीन चेतावनी संदेश प्रसारित किए गए। इसके अंतर्गत, नागरिकों के मोबाइल फोन पर सायरन अलर्ट के साथ एक अधिसूचना भेजी गई। स्वदेशी रूप से तैयार इस प्रणाली को त्‍सुनामी, भूकंप, बिजली गिरने और गैस रिसाव तथा रासायनिक खतरों जैसी मानव निर्मित आपात स्थितियों के दौरान त्वरित और प्रभावी ढंग से चेतावनी पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली भारत के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here