मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में आज तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में दिन के समय लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्कल में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



