मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जमैका में भारतीय समुदाय के साथ चर्चा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि जमैका के प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच खासकर बुनियादी ढांचे, मानव विकास और तकनीक आधारित शासन तथा उद्यमिता पर विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने भारत – जमैका संबंधों में हाल के घटनाक्रम पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जमैका, सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगों की यात्रा पर हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



