आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

0
97
आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।

लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here