मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मोहम्मद नवाज़ कक्कट इस्माइल को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने में सफलता हासिल की है। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि जबरन वसूली, धोखाधड़ी, गबन, और जालसाजी के आरोपो में दिल्ली पुलिस को नवाज़ कक्कट इस्माइल की तलाश थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर, सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से नवाज़ कक्कट इस्माइल के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में अधिकारियों ने उसे खोजकर गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने नवाज़ कक्कट इस्माइल को कल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



