मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य चीन के हुनान प्रांत में आतिशबाजी के कारखाने में हुए विस्फोट में 21 लोग मारे गए और 61 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट कल शाम लियुयांग स्थित हुआशेंग आतिशबाजी उत्पादन और प्रदर्शन कंपनी के कारखाने में हुआ। बचाव कार्य के लिए 5 टीमों में 480 से अधिक बचावकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें तीन बचाव रोबोट भी शामिल हैं। विस्फोट स्थल बारूद के दो गोदामों के पास स्थित होने के कारण, बचाव दल ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों के लिए विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है। कंपनी के प्रभारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। लियांग शहर आतिशबाजी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर दुनिया में आतिशबाजी का सबसे बड़ा उत्पादक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



