मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने आज बिहार के बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाकर भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति तो लाम ने बोधगया स्थित वियतनामी मठ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। उनकी इस यात्रा को भारत और वियतनाम के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, बोधगया हवाई अड्डे पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वियतनाम के राष्ट्रपति का स्वागत किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



