मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल शाम राष्ट्रपति भवन में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी से दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में शांति तथा समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्तों पर आधारित हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है। राष्ट्रपति ने खुशी जताई कि इस यात्रा के दौरान दुर्लभ खनिज, डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकी, संस्कृति तथा शिक्षा के क्षेत्र में कई समझौते और घोषणाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में वियतनाम एक महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और वियतनाम के बीच घनिष्ठ सहयोग से दोनों देशों की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



