केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की

0
98
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने का स्वागत किया और इसके निरंतर सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और लचीलेपन और स्थिरता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वियतनाम ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा और फार्मा क्षेत्रों में गहन सहयोग में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने वियतनाम के मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक प्रबंधन और चल रहे संस्थागत सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि, इसके बेहतर क्रेडिट आउटलुक और बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता में परिलक्षित होते हैं। इससे वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में लचीलापन और एकीकरण बढ़ता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन ने भी भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक नेतृत्व की सराहना की और भारत के अनुभव से विशेष रूप से कर सुधारों, सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास और इसे गति देने में सार्वजनिक निवेश के मामले में सीखने में गहरी रुचि व्यक्त की। बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर सुधारों, ब्याज सब्सिडी, सार्वजनिक खरीद नीतियों और कार्यबल विकास के लिए एआई कौशल प्रशिक्षण पहलों सहित सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को भारत के समर्थन का उल्‍लेख किया। उन्होंने कर प्रशासन के आधुनिकीकरण और सरलीकरण के लिए भारत के प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि फेसलेस असेसमेंट और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणालियों ने पारदर्शिता को बढ़ाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक एकीकृत, प्रौद्योगिकी-सक्षम ढांचे के रूप में भी प्रस्तुत किया, जिसमें वियतनाम ने रुचि दिखाई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here