मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपराल तरनजीत सिंह संधू आज दिल्ली विकास प्राधिकरण- डीडीए द्वारा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उपराज्यपराल ने 1600 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र सौंपे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के उपराज्यपराल तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि यह पहल दिल्ली के लिए एक कुशल कार्यबल के निर्माण में पारदर्शिता और योग्यता-आधारित भर्ती के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। उन्होंने बताया कि ये युवा नियुक्त व्यक्ति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में ‘अमृत काल’ के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उपराज्पाल ने डीडीए के नए सदस्यों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा करने का आग्रह किया। दिल्ली के उपराज्यपराल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संस्थागत विश्वसनीयता को और मजबूत करेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



