आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया

0
93
आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में लगातार 6 हार के बाद जीत हासिल की है। उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में गुरुवार को बारिश के कारण 19-19 ओवर का मैच खेला गया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने तय ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। टारगेट को रिवाइज्ड करके 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल मार्श ने 111 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 38 और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिख सलाम को एक-एक विकेट मिले।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रन चेज में बेंगलुरु की शुरुआत धीमी रही। टीम 5.4 ओवर के पावरप्ले में 40 रन बनाने में जैकब बेथेल और विराट कोहली के विकेट गंवाए दिए। यहां से कप्तान रजत पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ 53 बॉल पर 95 रन की साझेदारी करके टीम को गेम में बनाए रखा। आखिरी में टिम डेविड (17 बॉल पर 40 रन) , क्रुणाल पंड्या (16 बॉल पर नाबाद 28 रन) और रोमारियो शेफर्ड (15 बॉल पर नाबाद 23 रन) की तेज पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके। उन्होंने विराट कोहली (जीरो), जितेश शर्मा (एक रन) और देवदत्त पडिक्कल (34 रन) को पवेलियन भेजा। शहबाज अहमद को 2 और शमी को एक विकेट मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here