मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को वेनिस में आयोजित 61वें अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी – ला बिएनाले डी वेनेज़िया में भारत के राष्ट्रीय मंडप का उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह मंडप देश की सांस्कृतिक स्मृति की शक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति की उस क्षमता को दर्शाता है जो भारत को विश्व से जोड़ती है। इस मंडप में ‘जियोग्राफ़ीज़ ऑफ़ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम’ नामक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का संकलन डॉ. अमीन जाफ़र ने किया है। यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में निहित समकालीन कलात्मक पद्धतियों के माध्यम से स्मृति, प्रवास, भौतिकता और अपनेपन के विचारों का अन्वेषण करती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



