ईडी ने गेमज़क्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ मामला किया दर्ज

0
81
ईडी
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों पर गेमज़क्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला कंपनी और उसके संस्थापकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों से संबंधित कई एफआईआर पर आधारित है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी ने बताया कि पीड़ितों द्वारा की गई आत्महत्या से संबंधित कई एफआईआर कंपनी के खिलाफ दर्ज हैं। निदेशालय ने कल कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गेमज़क्राफ्ट समूह, उसके संस्थापकों और कर्मचारियों से जुड़े 17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं और कंपनी के तीन संस्थापकों को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here