ईडी ने श्रावंती ग्रुप के प्रमोटर दंडामुदी वेंकटेश्वर राव सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

0
67
ईडी
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्रावंती ग्रुप के प्रमोटर दंडामुदी वेंकटेश्वर राव सहित तीन लोगों को करीब 284 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-40 पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की गई थी। आरोप था कि डी.वी. राव के नियंत्रण वाली डी.जे.डब्ल्यू इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने विभिन्न संस्थाओं से फर्जी तरीके से ऋण प्राप्त किए थे और ऋण चुकाने की धनराशि वैध ऋणदाताओं को लौटाने के बजाय फर्जी कंपनियों को हस्तांतरित कर दी गई। ईडी ने बताया कि आरोपियों ने आर.टी.जी.एस बैंकिंग प्रणाली का दुरुपयोग किया है। जांच में यह भी सामने आया कि श्रावंती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी एक फर्जी कंपनी को परामर्श शुल्क के रूप में हर महीने लगभग 75 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा था। इसके माध्यम से 89 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने यह भी बताया कि कंपनी ने 100 से अधिक फर्जी संस्थाओं के माध्यम से 139 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी खरीद भी दर्ज की, जबकि वास्तव में कोई सामान या सेवा की आपूर्ति नहीं की गई थी। ईडी के अनुसार, डी.वी. राव ने बैंकों को भारी मात्रा में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था, जिसके परिणामस्वरूप श्रावंती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड एक गैर-निष्पादित परिसंपत्ति-एन.पी.ए बन गई और एकमुश्त निपटान प्रक्रिया के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली को 1500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। ईडी ने बताया कि कई बार समन भेजने के बावजूद, डी.वी. राव ने जांच में सहयोग नहीं किया और फरार रहे, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here