मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने केप टाउन स्थित रॉयल ऑब्जर्वेटरी में आयोजित एक समारोह में दक्षिण अफ्रीकी खगोलीय वेधशाला -एसएएओ को भारत के अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी केंद्र -आईयूसीएए का ध्वज औपचारिक रूप से सौंप दिया। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे वैज्ञानिक सहयोग को और मजबूत करने का परिचायक है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय राजदूत ने इस सप्ताह के प्रारंभ में आयोजित समारोह में एसएएओ के अनुकरणीय अनुसंधान की सराहना की और कहा कि आईयूसीएए ध्वज की स्थापना वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को भारत सरकार की प्राथमिकता का प्रतीक है। एसएएओ की प्रबंध निदेशक रोज़ालिंड स्केल्टन ने पिछले दो दशकों में एसएएलटी सुविधा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में, वे भारतीय सहयोगियों के साथ मिलकर एक नया कैमरा डिटेक्टर और नियंत्रक विकसित कर रहे हैं, जिसे आने वाले महीनों में दूरबीन पर स्थापित किए जाने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



