असम के राज्‍यपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य में नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

0
92
असम के राज्‍यपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य में नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के हिमंता बिस्‍वा सरमा को राज्‍य में नई सरकार का गठन करने के लिए आमंत्रित किया है। असम में एन.डी.ए. की यह लगातार तीसरी सरकार होगी। एन.डी.ए. विधानमंडल दल का सर्वसम्‍मति से नेता चुने जाने के बाद हिमंता ने गठबंधन के अन्‍य नेताओं के साथ लोकभवन में राज्‍यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, असम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य कल भारतीय जनता पार्टी के हिमंता बिस्‍वा सरमा और मंत्रिपरिषद के नए सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हाल के विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए. को 126 सदस्‍यों की विधानसभा में 102 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 82 और गठबंधन के दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्‍स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीती थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here