मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दो चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़कर ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की थी। यह दुनिया का पहला अंतरमहाद्वीपीय बिग कैट रिलोकेशन प्रोजेक्ट था। इसके बाद वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए। इस वर्ष फरवरी में बोत्सवाना से भी नौ चीते कूनो पहुंचे थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तब से कूनो नेशनल पार्क की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। मार्च 2023 में मादा चीता ज्वाला ने भारत में 70 वर्ष बाद पहले शावकों को जन्म दिया था। अब तक 27 से ज्यादा शावक भारत में पैदा हो चुके हैं और इनकी कुल संख्या 57 तक पहुंच गई है। नवंबर 2025 में भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने भी शावकों को जन्म दिया, जिसे इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



