देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : पेट्रोलियम मंत्रालय

0
86
देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : पेट्रोलियम मंत्रालय

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्‍त भंडार है तथा रसोई गैस की आपूर्ति लगातार हो रही है। पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रम पर कल नई दिल्‍ली में अंतरमंत्रालय संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलि‍यम और प्रकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी वितरण केंद्रों पर किसी अभाव की सूचना नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पिछले तीन दिन में एक करोड़ 26 लाख से अधिक रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपभोग कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग पर बल दिया है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय में अपर सचिव अपर्णा शर्मा ने बताया कि देश में खरीफ सीज़न के लिए 51 प्रतिशत से अधिक उर्वरक भंडार उपलब्‍ध है। उन्‍होंने कहा कि किसानो के लिए उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए 97 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का अतिरिक्‍त प्रबंध किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संवाददाता सम्‍मेलन में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने कहा समुद्री क्षेत्र में सभी भारतीय जहाज सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय ने अब तक तीन हजार से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। विदेश मंत्रालय में अपर सचिव असीम महाजन ने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्‍य दूतावास समय से सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए लगातार हेल्‍पलाइन संचालित कर रहे हैं। लगातार आवश्‍यक परामर्श भी जारी किया जा र‍हा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को बताया कि भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारत, ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है। मंत्रालय ने बताया कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने ढाई हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकलने में मदद की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here