मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बंगलादेश में, क्रिकेट टीम के भारत में आईसीसी टी-20 विश्वकप से हटने के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यों की जांच समिति गठित की गई है। 10 मई को जारी अधिकारिक आदेश के अनुसार पूर्व अपर सचिव डॉ. ए. के. एम अली उल्ला समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में बंगलादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता हबिबुल बशर और सु्प्रीम कोर्ट के वकील फैसल दस्तगीर भी शामिल हैं। समिति से 15 दिन में जवाब देने को कहा गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगलादेश ने, सुरक्षा कारणो से भारत आने से बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इंकार के बाद, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित टी20 विश्वकप से नाम वापस ले लिया था। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बंगलादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल अनुबंध से हटाने को कहा था। इसके बाद बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने बंगलादेश के मैच श्रीलंका में कराने का आग्रह किया था, जिसे आईसीसी ने नामंजूर कर दिया था। टी20 विश्वकप इस वर्ष 7 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



