मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 57वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस मैच में 193 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 23 के स्कोर पर अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में गंवा दिया था, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने एक छोर को संभाले रखते हुए आखिर ओवर तक बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ जहां तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की तो वहीं फिर रिंकू सिंह के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की। अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से इस मैच में 46 गेंदों में 71 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 49 तो वहीं कैमरून ग्रीन ने 32 रनों की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार और जोश हेजलवुड 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला जो 105 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को शानदार जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने तीन जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट हासिल किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



