अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में लिया भाग

0
83
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में लिया भाग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने आज चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन कहा है। इसमें ईरान संघर्ष और द्विपक्षीय व्यापारिक तनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे चीन के राष्‍ट्रपति के साथ चर्चा के लिए बेहद उत्‍सुक हैं। पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आज चिनफिंग के साथ बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन का भविष्य उज्ज्वल होगा। दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात दो घंटे से अधिक चली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक नेता भी आए हैं। इनमें एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, एप्पल के टिम कुक, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क और ब्लैक रॉक के लैरी फिंक शामिल हैं। चिनफिंग ने ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्‍होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये वर्ष चीन-अमेरिका संबंधों के लिए ऐतिहासिक होगा। चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनावों के बारे में चिनफिंग ने कहा कि व्यापारिक संघर्ष में कोई विजेता नहीं होता। राष्ट्रपति ट्रंप की यह यात्रा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके बाद ईंधन से जुड़ी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में आए व्‍यवधानों के बीच हो रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here