मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने उत्तर भारत के सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोहों में से एक का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना और अन्य स्थानों से 132 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप है, जो पॉप-अप स्कैम, रिमोट एक्सेस टूल्स और फर्जी बैंक सुरक्षा अलर्ट के जरिए विदेशी नागरिकों सहित लोगों को निशाना बनाते थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक करोड़ सात लाख रुपये नकद, 98 लैपटॉप, दो सौ 29 मोबाइल फोन और 19 लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून और दक्षिण भारत से हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक अधिकारियों का रूप धारण करता था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



