मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने जीता था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



