मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



