अमेरिका की किफायती दवा वेबसाइट पर 600 से ज्यादा जेनेरिक दवाएं जोड़ी जाएंगी

0
97
अमेरिका की किफायती दवा वेबसाइट पर 600 से ज्यादा जेनेरिक दवाएं जोड़ी जाएंगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि सरकार की सस्ती दवाईयों वाली वेबसाइट में अब 600 से अधिक जेनेरिक दवाइयां जोड़ी जा रही हैं। इसका उद्देश्य उन अमेरिकी नागरिकों की मदद करना है जो महंगी दवाइयों के खर्च से परेशान हैं। यह विस्तार अमेज़न फार्मेसी, गुडआरएक्स और अरबपति निवेशक मार्क क्यूबन की कॉस्ट प्लस ड्रग्स सहित अन्य ऑनलाइन फार्मेसियों के साथ साझेदारी के कारण संभव हुआ है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं ने इस वेबसाइट की आलोचना करते हुए इसे सिर्फ एक दिखावा बताया था। उनका कहना था कि वेबसाइट पर मौजूद कई महंगे ब्रांड की दवाइयां लोगों को बीमा के जरिए पहले से ही सस्ती मिल रही हैं या फिर उनके सस्ते विकल्प बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इसी आलोचना का जवाब देने के लिए ट्रंप प्रशासन ने अब इसमें कई नई जेनेरिक दवाइयां शामिल की हैं। ट्रम्पआरएक्स खुद दवाएं बेचने वाली वेबसाइट नहीं है। यह लोगों को दवा कंपनियों की उन वेबसाइटों तक पहुंचाती है, जहां से वे सीधे दवाएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यह फार्मेसियों में इस्तेमाल के लिए कूपन भी देती है। यह वेबसाइट फरवरी में शुरू हुई थी। इसमें 40 से अधिक वजन घटाने की दवाएं ओज़ेम्पिक और वेगोवी जैसी दवाएं शामिल थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here