मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को नई दिल्ली में ‘आयुष अनुदान पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य आयुष क्षेत्र में डिजिटल शासन को मज़बूत करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। इस पोर्टल को आयुष मंत्रालय ने ‘आयुष ग्रिड’ पहल के तहत विकसित किया है। इस अवसर पर आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि ‘आयुष ग्रिड’ सरकार की एक दूरदर्शी डिजिटल पहल है। इसका लक्ष्य आधुनिक तकनीक का उपयोग करके आयुष क्षेत्र के लिए एक एकीकृत, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्टम स्थापित करना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आगे कहा कि यह आयुष क्षेत्र की अनुदान प्रबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव लाएगा। इस प्लेटफॉर्म के महत्व पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अनुदान प्रबंधन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता, दक्षता, जवाबदेही और आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



