मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के परमाणु ऊर्जा उद्योग के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में परमाणु ऊर्जा संस्थान, प्रमुख अमरीकी कंपनियों और अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच के प्रतिनिधि शामिल थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के कायाकल्प के लिए परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास-शांति अधिनियम का उल्लेख किया और इसके अंतर्गत किए गए सुधारों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने की भारत की प्रक्रिया में तेजी आने, प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ावा मिलने और देश के परमाणु तंत्र में निवेश प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



