पीएम मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया

0
81
पीएम मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया गया। उन्‍होंने  पुरस्कार ग्रहण करते हुए, इस सम्मान को भारत के लाखों किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों को समर्पित किया। पीएम मोदी को यह मेडल एफ.ए.ओ  के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने  प्रदान किया ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और मानव कल्याण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खाद्य सुरक्षा केवल एक नीतिगत मामला नहीं है, बल्कि मानवता के प्रति एक ज़िम्मेदारी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक सतत, जलवायु-अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार कृषि पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है, जबकि पूरे देश में ‘मिशन मोड’ में वैज्ञानिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी भारतीय कृषि की एक बड़ी ताकत बनती जा रही है। उन्‍होंने   इस बात पर ज़ोर दिया कि खेती का भविष्य केवल अधिक उत्पादन करने में नहीं, बल्कि बेहतर उत्पादन करने में निहित है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here