मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं और प्रौद्योगिकी नवाचार, रक्षा, डिजिटल डेटा केंद्र, क्वांटम कंप्यूटिंग और चिकित्सा उपकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे के पूरक हैं। नई दिल्ली में गुरुवार को अमेरिकी वाणिज्य उद्योग परिसंघ के वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी आपसी विश्वास और साझा आर्थिक हितों से मजबूत होती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक कंपनियों के लिए एक विश्वसनीय ढांचा प्रदान करता है और इसमें प्रतिभा तथा बाजार के अवसर का संयोजन है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका एक विश्वसनीय साझेदार की तलाश में है और भारत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को समय पर उपलब्ध कराता है और बौद्धिक संपदा अधिकारों का सम्मान करता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने लघु और मध्यम उद्यमों के लिए प्रौद्योगिकी उन्नयन और कौशल विकास का समर्थन करने के लिए समन्वित प्रयास शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि लघु कहा कि सरकार भारत औद्योगिक विकास योजना- भव्य के अन्तर्गत देशभर में 100 नए औद्योगिक पार्क स्थापित कर रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट जैसी चुनौतियों के बावजूद देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के पूर्वानुमान को 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



