मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 और गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़े अंतर से हराना होगा। आईपीएल में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



