आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

0
90
आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में शनिवार को पंजाब किंग् का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। पहले हाफ में 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 और पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here