मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित थे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। वह आज सवेरे अमेरिका से कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया और मदर टेरेसा की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



