सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : सीएम डॉ. मोहन यादव

0
89
सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : सीएम डॉ. मोहन यादव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा है कि हमारी सरकार प्रदेश के हर जिले के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सिंगरौली जिले के विकास, गौरव और जनकल्याण को समर्पित रहा है। हम सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित और आधुनिक शहर बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सिंगरौली महोत्सव (नगर गौरव दिवस – 2026) के अवसर पर चून कुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं और भोजशाला में मां वाग्देवी (सरस्वती) का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और जनमानस को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के लिए प्रत्येक नगर में गीता भवन के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली केवल ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र ही नहीं, विकास, संस्कृति और नई संभावनाओं का भी मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सिंगरौली महोत्सव और नगर गौरव दिवस जैसे आयोजन जिले की पहचान, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम हैं, जिन्हें आगे भी हर साल हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, मध्यप्रदेश गृह एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक एवं नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल भी मौजूद थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here