मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मुलाकात की। बैठक में राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री लोसी दीखो, गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजाम और नगा विधायक भी उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूएनसी प्रतिनिधिमंडल ने कांगपोकपी जिले के कोंसाखुल गांव से अगवा किए गए छह नगा ग्रामीणों का पता लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि छह अगवा नगा ग्रामीणों का मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 मई से ही छह नगा ग्रामीणों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यूएनसी से यह भी अपील की कि घटना की शुरुआत से बंधक बनाए गए 14 कुकी नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



