अमेरिका : व्हाइट हाउस के सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत की खबर

0
95
अमेरिका : व्हाइट हाउस के सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में व्हाइट हाउस के सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि अधिकारियों की जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बताया कि 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू क्षेत्र में मौजूद व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की। संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। घटना में एक नागरिक भी घायल हुआ। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे संदिग्ध की गोली लगी या अधिकारियों की फायरिंग से चोट पहुंची। घटना के समय अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब राष्ट्रपति के आसपास गोलीबारी की घटना हुई है। इससे पहले अप्रैल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान और मई की शुरुआत में वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास भी गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here