विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो हिस्सा लेंगे।
बैठक में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने, विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े ताज़ा घटनाक्रमों पर चर्चा होगी। खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के क्वाड के दृष्टिकोण के तहत मंत्री पिछले वर्ष वॉशिंगटन में हुई चर्चा को आगे बढ़ाएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



