मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 17वीं विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क वार्ता की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिम एशिया की स्थिति, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए यूरेनियम आपूर्ति सहित ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण खनिजों के व्यापार पर भी कार्य कर रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



