मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में कई मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलने की घोषणा की है। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन कहलाएगा, वहीं, रोहिणी ईस्ट का नाम रोहिणी मेट्रो स्टेशन और द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम द्वारका-ककरोला होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा, बेगमपुर, रोहिणी में बन रहे नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम अटल खेल परिसर रखा जाएगा, जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। साथ ही ब्रिटानिया चौक का नाम अश्विनी चोपड़ा चौक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ज्वालापुरी में निर्माणाधीन अस्पताल का नाम बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक चेतना का भी प्रतिनिधित्व करती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



