मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरिबाला ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। कल भोपाल में गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने करीब सात घंटे तक उनके घर पर पूछताछ और तलाशी ली। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में 24 मई को दिल्ली एम्स की टीम ने भोपाल एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम किया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



