मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से कर्नाटक, गोवा और केरलम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आज वे बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दावणगेरे में यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पणजी में गोवा राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान का दौरा भी करेंगे। रविवार को वे कर्नाटक के बेल्थांगडी में सीआरआई औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे और श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर जाएंगे। बाद में वे केरलम के कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



