अमेरिका ने ब्राजील के दो बड़े आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया

0
85
अमेरिका ने ब्राजील के दो बड़े आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरीका के विदेश विभाग ने ब्राज़ील के दो बड़े आपराधिक गिरोहों- फर्स्‍ट कमांड ऑफ द कैपिटल यानी पीसीसी और रेड कमांड यानी सीवी को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दोनों गिरोहों के कुल सदस्यों की संख्या पचास हजार से अधिक हो सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रंप प्रशासन लैटिन अमेरिका में ड्रग तस्करी और संगठित अपराध पर सख्ती के तहत इस तरह के कदम उठा रहा है। ब्राज़ील में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा अपराधियों को आतंकवादी घोषित किए जाने का विरोध कर चुके हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here