मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारत माता के महान सपूत, किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौधरी साहब के विचार थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर जाता है, इसलिए विकास के एजेंडे में किसान होना चाहिए। डबल इंजन सरकार इस मंत्र को आत्मसात कर अन्नदाता बंधुओं के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



