आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस फाइनल में, क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

0
98
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस फाइनल में, क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात टाइटंस आईपीएल में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। फाइनल में 31 मई को गुजरात का मुकाबला अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। जडेजा ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए नाबाद 45 रन बनाए। बीच में रियान पराग (11), दासुन शनाका (3) और जोफ्रा आर्चर (7) जल्दी आउट हो गए, लेकिन आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। फरेरा और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए नाबाद 42 रन की साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान रॉयल्स को 200 के पार पहुंचाया। गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा और जोसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस का आईपीएल में यह सबसे बड़ा रन चेज है। पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज 204 रनों का था। गुजरात टाइटंस के जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने भी 32 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए, जबकि गिल को जोफ्रा आर्चर ने पगबाधा किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन की तेज पारी खेली और आखिर में राहुल तेवतिया ने 9 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर छक्का लगाते हुए मैच खत्म किया। जोस बटलर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आर्चर, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here