राष्‍ट्रपति मुर्मू ने गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों शुभकामनाएं दीं

0
93

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि गोवा न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार आतिथि सत्‍कार के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और सतत विकास में उल्लेखनीय प्रगति के लिए भी जाना जाता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “राज्य स्थापना दिवस पर गोवावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! गोवा न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और सतत विकास में उल्लेखनीय प्रगति के लिए भी जाना जाता है। नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, गोवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मैं गोवावासियों के निरंतर समृद्धि और सुख की कामना करती हूं।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here